परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी प्रखंड के चित्ताखाल गांव में डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने डीलर पर राशन देने के नाम पर आनाकानी करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। आदिखोर गांव के ग्रामीण डीलर सूर्यलाल मांझी के यहां राशन लेने गए तो डीलर द्वारा राशन देने में आनाकानी की गई।
इस पर ग्रामीण आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही मुखिया हरिवंश रजक पहुंच ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मौके पर विनोद कुमार रजक, नेहा गुप्ता, चंद्रकिशोर गौड़, राजमती देवी, सोनामति देवी, अवधेश शर्मा, महंथ यादव, कालिंदी देवी, सुशीला देवी, सुभावती देवी, ममता देवी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…