सीवान: शराब माफिया को पकड़ने गई टीम पर परिजनों ने बोला हमला, गंभीर रूप से घायल हुए 5 पुलिसकर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: शराब माफियाओं की गिरफ्तारी पुलिस को भारी पड़ रही है। रविवार रात सीवान के पचरुखी थाना क्षेत्र के मंदिरापाली गांव में शराब माफिया को गिरफ्तार करने गयी पुलिस पर परिजनों ने हमला बोल दिया। हमले में थानेदार सहित 5 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार की रात करीब 8:40 बजे की बताई जा रही है।

घात लगाकर बैठे परिजनों ने किया हमला

पचरुखी थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया है कि मंदिरापाली गांव निवासी सत्येंद्र यादव उर्फ छोटन यादव शराब का कारोबार करता है। उस पर शराब बेचने के तीन मामले दर्ज है। उसी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मंदिरापाली उसके घर पहुंची थी। पुलिस के पहुंचते ही परिजनों ने लाठी डंडे से पुलिस पर हमला बोल दिया और पुलिस की गाड़ी को भी तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पुलिस पर हमला करने में महिलाएं भी शामिल थी।

अस्पताल में भर्ती कराये गए पुलिसकर्मी

रविवार की देर रात घटना के बाद पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस कर्मियों को गंभीर चोट आयी है। परिजनों ने चौकीदार कमल मांझी की जमकर पिटाई कर दी थी। चौकीदार की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पर हमला करने के मामले में शराब माफिया सत्येंद्र यादव उर्फ छोटन यादव सहित कई लोगों पर FIR दर्ज किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024