परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली प्रखंड परिसर में स्थित व्यापार मंडल में गुरुवार किसानों से धान की अधिप्राप्ति बीडीओ लाल बाबू पासवान एवं बीसीओ सुदर्शन प्रसाद के संयुक्त उपस्थिति में शुरू हो गया। पहला रैयत किसान कौशल कुमार सिंह एवं दिनेश भगत दो किसानों से 76 क्विंटल धान की खरीदारी की गई। साथ ही दोनों किसानों को चेक प्रदान किया गया। बीसीओ सुदर्शन प्रसाद ने बताया कि पैक्स में धान ए ग्रेड 1770 रुपये प्रति क्विंटल एवं साधारण धान 1750 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से किसानों से धान की अधिप्राप्ति करेगा। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल एवं पैक्स मे 31 मार्च तक धान की खरीदारी किसान से किया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी, व्यापार मंडल सह पैक्स अध्यक्ष राज किशोर सिंह उर्फ राजू भैया, अखिलेश राय, हृदयानंद पांडेय, नवल किशोर पांडेय, दिग्विजय पांडेय, कौशल किशोर सिंह, विशाल कुमार सिंह, योगेंद्र चौबे, संजय सिंह सहित अन्य किसान उपस्थित थे।
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…
परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…