गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में गुरुवार की रात आरजेडी नेता डॉ. राम इकबाल यादव को अपराधियों ने गोलियों से भून दिया. वो शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के राजघाट गांव स्थित उनके घर के पास की ही है. बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक घटनास्थल पर ही डॉ. राम इकबाल यादव की मौत हो गई.
छात्र इकाई के अध्यक्ष थे डॉ. राम इकबाल यादव
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. आसपास के लोगों से और परिजनों से भी घटना को लेकर पूछताछ की. इसके बाद पुलिस ने मृतक डॉ. राम इकबाल यादव के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. राम इकबाल यादव सारण प्रमंडल की छात्र इकाई के अध्यक्ष थे. तेजस्वी यादव के बेहद करीबी थे. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उन्हें निजी तौर पर भी जानते थे.
फायरिंग करते हुए फरार हो गए अपराधी
परिजनों के मुताबिक डॉ. राम इकबाल यादव बीती रात बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने घर के समीप ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से छलनी कर दिया. वारदात के बाद हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी फरार हो गए.
घटना की सूचना पाकर काफी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए. आनन-फानन में आरजेडी नेता को इलाज के लिए लेकर लोग हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि आरजेडी नेता को तीन गोली लगी है. हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी की बात बताई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…