मैरवा

पेंशन निर्धारण को ले एसोसिएशन की बैठक

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक सोमवार को प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में संबोधित करते हुए प्रमंडल अध्यक्ष मो. रजा हुसैन अंसारी ने कहा कि जिन पेंशनरों का बायोडाटा महालेखाकार के पास उपलब्ध था, उनका पुनरीक्षण पेंशन निर्धारण कर दिया गया है, लेकिन जिन पेंशनरों का बायोडाटा महालेखाकार के पास उपलब्ध नहीं था वह अभी पुनर्निर्धारण से वंचित है। उन्होंने कहा कि 1 जून 2016 के पूर्व के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों का 1 जनवरी 16 के प्रभाव से पेंशन पुनरीक्षण का कार्य महालेखाकार द्वारा किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिन पेंशनरों का पूर्ण विवरण महालेखाकार के पास उपलब्ध है, उनका पेंशन पुनरीक्षण कर महालेखाकार के वेबसाइट पर अपलोड हो चुका है, लेकिन 1981 से 2006 तक पेंशनरों का बायोडाटा महालेखाकार पटना के पास अप्राप्त है। इसके अभाव में पेंशन का निर्धारण नहीं हो पा रहा है। इसके लिए ऐसे पेंशनरों को आवेदन पत्र अपने विभाग के वरीय अधिकारी के माध्यम से महा लेखाकार को भेजना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदन भेजने के 15 दिनों के अंदर पेंशन का पुनर्निर्धारण कर लिया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान की चर्चा करते हुए कहा कि एसोसिएशन पेंशनरों के अधिकार की सुरक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहा है। इसी का परिणाम है की महालेखाकार कार्यालय द्वारा पेंशनरों का पेंशन पुनर्निर्धारण हो रहा है। इस अवसर पर जनार्दन प्रसाद श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष राम नगीना चौधरी, अनुमंडल सचिव रामनाथ भगत, अताउर रहमान, पारसनाथ गुप्ता समेत कई पेंशनर्स मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026