परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा प्रखंड परिसर में स्थित आधार इनरोलमेंट काउंटर पर पंक्ति बाद ग्रामीणों ने सोमवार की दोपहर आधार कार्ड नहीं बनाए जाने को लेकर जमकर हंगामा किया। वे पूर्वाह्न 10 बजे से ही कतार में खड़े थे, लेकिन विद्युत आपूर्ति नहीं होने केे कारण आधार का आवेदन ऑनलाइन नहीं हो रह था। वहीं लाइट आने की पंक्ति में खड़े लोगों को छोड़कर मनमाने तरीके से ऑपरेटर पंक्ति के बाहर के लोगों का आधार इनरोलमेंट आवेदन ऑनलाइन करने लगा। यह देख लोगों का धैर्य टूट पड़ा और हो हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने ऑपरेटर पर कई तरह के आरोप लगाना शुरू कर दिया। पूछे जाने पर बीडीओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी कोई जानकारी उन्हें नहीं है। हंगामा कर रहे लोगों का नेतृत्व पूर्व उपप्रमुख मोहन प्रसाद राजभर कर रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…