Categories: मैरवा

मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग पर पिकअप और बाइक में टक्कर

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-सिवान मुख्य मार्ग के तितरा बंगरा मंदिर समीप बुधवार को एक पिकअप को ओवरटेक कर रहे दूसरे पिकअप के चालक ने एक सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से मैरवा रेफरल अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन सदर अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी रंजन श्रीवास्तव के रूप में हुई। जबकि घायल रंजन का चचेरा भाई अभिषेक कुमार बताया जाता है।

इधर दुर्घटना के बाद एक पिकअप सड़क के किनारे पलट गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने आक्रोशितों को समझा बुझा कर मामले को शांत करा आवागमन शुरू कराया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रंजन श्रीवास्तव अपने चचेरे भाई अभिषेक के साथ बाइक से सिवान से मैरवा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बंगरा मंदिर के निकट सामने से आ रही पिकअप से बाइक सवार ने साइड लेने की कोशिश की तभी विपरीत दिशा में आ रही दूसरी पिकअप के चालक ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रहे बाइक में टक्कर मार दी और तेज गति में गाड़ी लेकर फरार हो गया। वहीं बाइक चालक को बचाने के क्रम में एक अन्य पिकअप सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024