Barharia Siwan News

नियोजित शिक्षकों पर सरकार कर रही जुल्म

परवेज़ अख्तर/रघुनाथपुर(सिवान):- बिहार के सभी कोटि के नियोजित शिक्षकों पर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जेडीयू व भाजपा की सरकार जुल्म कर रही है। सरकार का दमन चक्र बढ़ता ही जा रहा है। समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर पिछले 18 जुलाई को शिक्षकों के शांतिपूर्ण धरना सभा पर सरकार के पिछलग्गू पटना की पुलिस ने लाठी चार्ज करके बरबर्ता का परिचय दिया था। सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व राजद नेता डॉ. लालबाबू यादव ने कहा कि शिक्षकों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया। आंदोलनरत शिक्षकों का मनोबल चाहकर भी सरकार तोड़ नहीं सकती। कहा कि शिक्षकों ने राज्य भर में प्रखंड और जिलास्तर पर धरना व रैलियों का आयोजन कर यह अल्टीमेटम दे दिया है कि वे अपने हक को लिए बिना टस से मस नहीं होंगे। कहा कि गांधी मैदान का आवंटन रद्द करके सरकार ने अच्छा नहीं किया। पहली बार 5 सितंबर को विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया गया है। इससे यह प्रतीत होता है कि बिहार सरकार शिक्षकों से डर गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026