परवेज अख्तर/(कटेया)गोपालगंज :- जिले के कटेया थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी नितेश शर्मा के घर फोन कर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में उसी गांव के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। विदित हो कि पिछले दिनों सेमरिया निवासी नितेश शर्मा के घर फोन कर 10 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की जा रही थी। जिससे परिवार के सभी सदस्यों में भय व्याप्त था । पीड़ित नितेश शर्मा ने मोबाइल नंबर 9122678706 पर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर मोबाइल नंबर के ईएमआई के आधार पर अपराधी की पहचान कर उसी गांव के प्रदीप ठाकुर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…