Gopalganj News in Hindi

तीन लाख की लूट मामले में पुलिस कर रही जांच

परवेज अख्तर/थावे(गोपालगंज):- पटना जा रहे जलालपुर के बाप बेटे से थावे में तीन लाख रुपए लूट ली गई थी, आज घटना के दूसरे दिन एसडीपीओ नरेश पासवान ने घटना स्थल पर जाकर मामले की जांच की व सम्बंधित लोगो से पूछताछ की।सनद रहे कि थाना क्षेत्र के गोपालगंज बड़हरिया मुख्य मार्ग पर गत बुधवार को जलालपुर से पटना जा रहे बाप बेटे से ऊपर छंटा गांव के सामने हथियार के बल तीन लाख रुपए की लूट ली गई।बताया जाता है,की कुचायकोट थाना क्षेत्र के लोहर पटी निवासी महाश्रय राम अपने पुत्र मगेश्वर कृपालानी के साथ पटना हाईकोर्ट में पैरवी करने के लिए गाड़ी थावे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के सुजीत कुमार राम के स्कार्पियो से सुबह चार बजे पटना जाने के क्रम में गोपालगंज बड़हरिया मुख्य मार्ग पर थावे थाना क्षेत्र के ऊपर छंटा गांव के सामने दो बाइक पर सवार चार की संख्या में हथियार से लैस अपराधियो ने स्कार्पियो को पीछे से पीछा करते हुए हथियार भिड़ाकर आगे से बाइक से रोक दिया।तथा कट्टा से बाप बेटे को सर पर हमला कर घायल कर दिया। पास में रखे तीन लाख नगद रुपए व दो बैग लूट कर बड़हरिया के तरफ फरार हो गए। पीड़ित बाप बेटे थावे थाना में छह बजे आकर घटना बताई ।इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर दोपहर जाकर मामले की जांच पड़ताल की। वही पीड़ित ब्यक्ति का आरोप है की इस घटना में गाड़ी मालिक संलिप्ता है। इस घटना के बारे में एसडीपीओ रामनरेश पासवान और थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि लूट घटना की जांच करने पर पता चला है की गाड़ी मालिक की संलिप्तता पाई गई है।जिसको लेकर गाड़ी मालिक , चालक और मानिकपुर के नागेन्द्र के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026