Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज के कटेया में 51 लोगों का ब्लड सैंपल भेजा गया जांच के लिए

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- विदित हो कि पूरा समाज चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना महामारी से त्रस्त है। जिसके कारण देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है। इसी बीच देश के अन्य राज्यों से प्रवासी अपने अपने घर आ रहे हैं। जो प्रवासी प्रखंड क्षेत्र के आ रहे हैं,उनको कन्या मध्य विद्यालय कटेया में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा है ।शुक्रवार को देश के अन्य राज्यों से 30 व्यक्ति आए। जिनका जांच किया गया साथ ही जो रेड जोन क्षेत्र से आए है उनका ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजा गया। उनको क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है। प्रखंड के अलावे पंचदेवरी एवं विजयपुर प्रखंड में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर से भी सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा गया है।वहीं सदर अस्पताल गोपलगंज से आए टीम में मुकुल कुमार, सुनील कुमार चौधरी, कुमार दीपक, दीपू प्रसाद एवं केयर इंडिया के डॉक्टर डीके मौर्य शामिल रहे। वही मौके पर रेफरल अस्पताल कटेया के स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी भगवान लाल, प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार चौबे, अंचलाधिकारी अफजल हुसैन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी धर्मपाल ओझा एवं प्रखंड के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024