Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में सोशल डिस्टेंस की धज्जी उड़ाते भोरे थाने के एसआई का वीडियो वायरल

बिना मास्क के बैठे एसआई पास बैठे व्यक्ति को खिला रहे चना

परवेज अख्तर/गोपालगंज :- कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी को लेकर जहां पूरे देश में लॉक डाउन घोषित कर लोगों को घरों में रहने की अपील की अपील की का रही है. राज्य सरकार ने मास्क को अनिवार्य कर दिया है. जिसके लिए अक्सर पुलिस सख्ती करती नजर भी आती है. लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, गोपालगंज जिले के भोरे थाने में कार्यरत एसआई सीताराम पांडे का वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है. 14 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में एसआई सीताराम पांडेय हुस्सेपुर बाज़ार में दो लोगों को अपने पास बैठा कर बिना मास्क लगाये बाजार के एक दुकान को खुलवा कर, चने चबाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में आगे दिख रहा है कि एसआई सीताराम पांडेय बिना सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखें पास में बैठे दो लोगों को अपने हाथ से चना खिलाते और खाते नजर आ रहे हैं. हालांकि ‘आज’ खबर इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता. लेकिन इस वीडियो ने गोपालगंज पुलिस के इमेज को दागदार करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है. हैरानी की बात यह है कि इस महामारी में जहां लोगों को घरों में रहने का अपील जिला प्रशासन बार-बार कर रहा है. ताकि संक्रमण की चेन को रोका जाय. वहीं ऐसे हालात में महामारी से लापरवाह थाने के एसआई खाने के चक्कर में कानून को ही भूल गए.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026