परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. घरवालों का कहना था कि गुरुवार को भाकपा माले का राजापुर पसीवड में एक महीना पूर्व विनोद राम की हत्या मामले में बैठक थी. जिसमें देवपूजन साह एवं दाढ़ी भगत भी गए थे. इसकी सूचना करसौत गांव के दूसरे पक्ष को मिली तो उनलोगों ने इन पर दबाव बनाना शुरू किया. जब इन लोगों ने कहा कि गरीब-असहाय लोगों के साथ इतना बड़ा हादसा हो गया. कोई अभी तक मुआवजा नहीं मिला. इतना सुनते ही दूसरा पक्ष आग-बबूला हो गया एवं करसौत मंदिर टोला के रामपूजन साह के पुत्र देवपूजन साह एवं भरत भगत के पुत्र दाढ़ी भगत को लाठी-डंडे से वार कर घायल कर दिया. इस घटना में देवपूजन साह का हाथ टूट गया एवं सिर फट गया. वहीं दाढ़ी भगत भी मारपीट में गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों को इलाज महराजगंज रेफर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया है. इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अमरनाथ यादव व जयशंकर पड़ित सदर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायलों से मिल उनका हालचाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…