दरौंदा

सामग्री वितरण के दौरान पोलिंग पार्टियों को मिलेगा नींबू पानी का शर्बत

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित निर्वाचन कार्यालय परिसर में रविवार को लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ रीता कुमारी की अध्यक्षता में कर्मियों की बैठक हुई। बीडीओ ने कहा कि दारौदा बीआरसी परिसर में 10 मई को दांरौदा विधानसभा सभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों के बीच सामग्री वितरण किया जाएगा, जिसमें पहचान बार पोलिंग पार्टियों के लिए नींबू पानी, स्वास्थ्य कैंप, हेल्पलाइन आदि की व्यवस्था रहेगी। विधानसभा क्षेत्र के 313 बूथ जिसमें दारौंदा, सिसवन एवं हसनपुरा प्रखंड के करीब दो हजार से अधिक मतदान कर्मी उपस्थित रहेंगे। इसमें राजकीय मध्य विद्यालय दारौंदा एवं अपग्रेड उच्च विद्यालय का 16 कमरे का उपयोग किया जाएगा। मैदान में बड़ा पंडाल बनाया जाएगा, कर्मियों के लिए पेयजल एवं भीषण गर्मी को देखते हुए नीबू पानी की शर्बत की व्यवस्था रहेगी, पंडालों में टीवी, पंखा, आदि की सुविधाएं रहेगी, 16 कमरों में बूथवार सीटें उपलब्ध रहेगी, वाहनों के ठहराव, सामग्री वितरण करने वाले कर्मचारियों के भोजन की व्यवस्था रहेगी। मतदान कर्मियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए हेल्पलाइन की शुरुआत होगा। बैठक में रमेंद्रनाथ श्रीवास्तव, मुन्ना कुमार, वेदप्रकाश शर्मा, राजू राय, विनोद कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार सोनी, नाजीर आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026