मैरवा

मैरवा में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के खैरा गांव में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एक दर्जन से अधिक किसानों की फसल जलकर राख हो गई। इसमें कई किसानों ने गेहूं की दवनी करा कर भूसा और गेहूं खेत में ही छोड़ रखा था। वह भी जलकर राख का ढेर हो गया। आग कैसे लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से फैलता गया और उस पर काबू पाने में काफी समय लगा। इंग्लिश पंचायत के सरपंच संदीप कानूनी ने फायर ब्रिगेड के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को फोन किया। सरपंच ने बताया कि फोन करने पर दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस समय वह वहां नहीं पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री की सभा चल रही है। उसमें ही वे विधि व्यवस्था में लगे हैं। यह सभा स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर लगी थी। कुछ देर में मैरवा थाना से छोटा फायर ब्रिगेड भेजा गया। उसकी रस्सी टूट गई और आग बुझाने के पहले ही पानी खत्म हो गया, इस कारण आग बुझाने में काफी देर तक ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ी। राजेश चौहान, मुन्ना अंसारी, विश्वनाथ राम, सरपंच संदीप कानू, शारदा चौहान, इमामुद्दीन अंसारी, उमेश्वर खरवार, बीरबल चौहान, गौतम चौहान, सुल्तान अंसारी, राधा कृष्ण सिंह समेत कई किसानों की फसल अगलगी में क्षति बताई जाती है। इंग्लिश गांव में भी आग लगने से एक दर्जन किसानों की फसल जल गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024