गोपालगंज : प्रवेशोत्सव को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी, बीडीओ ने दिखाई झंडी

गोपालगंज : जिले के थावे प्रखंड में स्कूल से दूर रहे बच्चों को पठन-पाठन से जोड़ने के लिए प्रखंड के सभी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। प्रवेशोत्सव अभियान का शुभारंभ बीडीओ मनीष कुमार सिंह ने बीआरसी द्वारा आयोजित प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर किया। प्रेवशोत्सव को शिक्षा,आईसीडीएस व जीविका विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया जाएगा। प्रेवशोत्सव में नामांकन 1 से 9 तक की कक्षा में कराया जाएगा , यह अभियान 20 मार्च तक चलेगा। अभियान के नोडल पदाधिकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि प्रखंड को चार भागों में संकुल स्तर में बांटा गया है । सभी स्तर पर समिति का गठन किया गया है जो अभियान की सफलता एवं समीक्षा करेगी । प्रभात फेरी में मुखीराम माध्यमिक विद्यालय,राजकीय बुनियादी विद्यालय तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय विदेशी टोला के शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रभात फेरी में  बीआरपी राकेश भारती , लेखापाल शैलेंद्र कुमार मधुकर, अशोक कुमार चतुर्वेदी, उपेंद्र प्रसाद ,दिनेश शर्मा ,नीरज राय, शंभू तिवारी ,अमृतेश आशुतोष, मुकेश कुमार  व शशि भूषण सहित शिक्षक एवम छात्र छात्राओं  ने भाग लिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026