रघुनाथपुर: हनुमान मंदिर से नकद समेत एक लाख की संपत्ति की चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कला स्थित हनुमान मंदिर से शुक्रवार की रात चोरों ने 25 हजार नकद समेत करीब एक लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया । इस संबंध में पुजारी स्वामीनाथ सिंह ने शनिवार को थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि निखती कला गांव स्थित हनुमान मंदिर है। पुजारी स्वामीनाथ शु्कवार की शाम पूजा करने के बाद घर चले आए थे तभी चोरों ने शुक्रवार की देर रात्रि मंदिर का ताला तोड़कर चढ़ावे के 20 से 25 हजार रुपये, आहूजा कंपनी के दो साउंड बाक्स, करीब 10 जोड़ी झाल समेत अन्य सामान समेत एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली।

घटना की जानकारी शनिवार की सुबह तब हुई जब पुजारी व ग्रामीण पूजा करने मंदिर पहुंचे। मंदिर में सभी सामान गायब देख भौचक हो गए। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या मेें ग्रामीण मंदिर पहुंच घटना की जानकारी। चोरी की घटन के बाद ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। इस संबंध में पुजारी स्वामीनाथ सिंह ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मोहम्मद तनवीर आलम ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026