Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन के लिए वीक्षकों को दिए गए टिप्स

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के 44 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार से शुरू होने वाली वाली मैट्रिक परीक्षा को लेकर सदर प्रखंड के सभागार में वीक्षकों को डीईओ चंद्रशेखर राय की उपस्थित में प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान बोर्ड द्वारा कदाचार मुक्त, स्वच्छ व शांतिपूर्ण माहौल में दिए गए गाइड लाइन को विस्तार से बताया गया। परीक्षा के दौरान केंद्र में प्रवेश से पहले तथा केंद्र के अंदर परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में कई निर्देश दिए गए। इसके बावजूद किसी केंद्र पर गड़बड़ी उजागर होती है, तो इसके लिए वीक्षक व केंद्राधीक्षक को जिम्मेवार माना जाएगा। परीक्षा शुरू होने के दस मिनट पहले ही सभी परीक्षार्थियों को जांच कर इंट्री करा लेना होगा। इसके लिए सभी कर्मी सात बजे ही केंद्र पर पहुंच जाएंगे। केंद्र के अंदर जूता, मोजा, मोबाइल, इलेट्राॅनिक डिवाइस आदि ले जाने पर पाबंदी रहेगी। महिला परीक्षार्थियों के केंद्र पर महिला वीक्षक की तैनात रहेगी। केंद्र पर कनात लगा परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग करेगी। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी, वीडियोग्राफी आदि की व्यवस्था होगी। केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी कर्मी के पास मोबाइल नहीं होना चाहिए। शहर में कुल 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जबकि महाराजगंज में नौ परीक्षा केंद्र शामिल है। परीक्षा में 68 हजार से अधिक परीक्षार्थी भाग लेंगे। प्रशिक्षण में सभी केंद्रों पर प्रतिनियुक्त वीक्षक शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026