Siwan News

सड़क किनारे मिला युवक का शव, माले ने थाना घेरा

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मुरारपट्टी गांव के विशुनपुरा टोले में सोमवार की शाम करीब पांच बजे रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य सड़क के दक्षिण एक खेत से करीब एक 32 वर्षीय युवक का शव मिला। शव देखकर लोगों ने सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान करसर गांव निवासी उपेंद्र राम के तौर पर हुई। वहीं शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के लिए थाना लाया। लेकिन इसकी सूचना माले को लग गई और माले के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। खबर प्रेषण तक शव को पुलिस सदर अस्पताल नहीं ले जा सकी थी और थाने में माले कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी थी। वहीं घटनास्थल पर शव के पास एक मोबाइल बंद अवस्था में मिला था जिसे पुलिस ने चार्ज कर आॅन करने के बाद शव की शिनाख्त की। वहीं मृतक के शव के 10 कदम की दूरी पर चप्पल देख कर लोगों का मानना था कि घटना का अंजाम अन्य जगह दिया गया है और यहां शव लाकर फेंक दिया गया है। बता दें कि मृतक को पांच पुत्री हैं और वह नाच पार्टी में काम करता था।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026