परवेज अख्तर/सिवान: छठ के मौके पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा आनंद बिहार टर्मिनस से 2 एवं 9 नवंबर को 04038 आनंद बिहार टर्मिनस-छपरा विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा से 27 अक्टूबर 3 एवं 10 नवंबर को 04037 छपरा-आनंद बिहार टर्मिनस विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी। वहीं जम्मूतवी से 27 अक्टूबर, 3 एवं 10 नवंबर को 04646 जम्मूतवी-बरौनी विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर के रास्ते चलायी जाएगी। बरौनी से 28 अक्टूबर 4 एवं 11 नवंबर को 04645 बरौनी-जम्मूतवी विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
बताया कि आनंद बिहार टर्मिनस से 27, 31, 03, 07 एवं 10 नवंबर को 01676 आनंद बिहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर के रास्ते, मुजफ्फरपुर से 28 अक्टूबर 1, 4, 8 एवं 11 नवंबर को 01675 मुजफ्फरपुर-आनंद बिहार टर्मिनस विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी। वहीं नई दिल्ली से 28 अक्टूबर, 1, 4 एवं 11 नवंबर को 04040 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर के रास्ते ,बरौनी से 29 अक्टूबर, 2, 5, 9 एवं 12 नवंबर को 04039 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी वाया गोरखपुर के रास्ते चलायी जायेगी। यात्रीगण इन त्योहार विशेष गाड़ियों की जानकारी रेलवे के वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…