रघुनाथपुर: परंपरागत साथ नकदी फसल लगाने पर ध्यान दें किसान

  • करसर-फुलवरिया के किसान चौपाल में बोले अधिकारी
  • जिरो-टिलेज से गेहूं की बुआई से उत्पादन होगा अधिक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के करसर और फुलवरिया गांव में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को कृषि संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां दी गई। प्रखंड के उद्यान पदाधिकारी दुष्यंत कुमार सिंह ने किसानों को बागवानी मिशन योजना के बारे में बताते हुए कहा कि अब परंपरागत खेती के अलावा नगदी फसल की तरफ भी रुख करना होगा। आपका अनाज उत्पादन के एकतरफा रुझान भविष्य की योजनाओं के लिए सही कदम नहीं हो सकता। हमे अब नगदी फसल मसाला, फूल और फल आदि की खेती भी करनी होगी। जैविक तरीके से फल, फूल व सब्जी की खेती पर जोर देते हुए किसानों को इसे अपनाने का आग्रह किया। किसानों से खेतों में जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह देते हुए कहा कि इससे इंसानी जिंदगी स्वस्थ और मजबूत रहेगी। वहीं मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी खत्म नहीं होगी। चौपाल में उपस्थित महिला किसानों को मशरूम की खेती करने और इसे लघु एवं कुटीर उद्योग से जोड़ते हुए समूह का गठन करने पर जोर दिया। किसान सलाहकार नवीन पांडेय ने कहा जीरो-टिलेज मशीन से गेहूं की बुवाई करने पर आर्थिक बचत तो होता ही है, पैदावार भी दो से तीन गुना अधिक होता है। केला की खेती पर जोर देते हुए अधिकारियों ने कहा कि यहां इसका अच्छा उत्पादन होगा। उन्नत किस्म की जी-9 केला का पौधा उद्यान विभाग उपलब्ध करा देगा।

किसानों ने जलजमाव की समस्याओं से अवगत कराया

चौपाल में किसानों ने निचले इलाके के खेतों में जलजमाव की समस्याओं से उत्पन्न हुई स्थितियों को अधिकारियों को बताया। किसानों ने कहा अगर समय से पहले चंवर और निचले इलाके के खेतों से जल निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो गेहूं की बुआई पिछड़ सकती है। धान खेत पककर तैयार हो गए हैं। जलजमाव के कारण कटनी नहीं हो पा रही है। पककर तैयार हुई धान की बालियों से दाने टूटकर झड़ रहे हैं। किसान पृथ्वी नाथ पांडेय ने कहा कि जलजमाव की समस्या का निदान करने की दिशा में विभाग को आवश्यक कदम उठाना चाहिए। चौपाल में किसान सलाहकार अमरेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश चौरसिया, किसान ओम प्रकाश पांडेय, विजय कुमार, संजीत कुमार, अजय कुमार, पुष्पा देवी, नीलम देवी, मुकेश, चंद्रदेव साह, संपत सिंह, गणपत सिंह, राज कुमार सिंह व रामबालक साह ने अपनी बातें रखीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024