रघुनाथपुर: घनश्याम शुक्ल की स्मृति में नवचेतना सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार में रविवार को प्रभा प्रकाश डिग्री कालेज परिसर में समाजसेवी घनश्याम शुक्ल की स्मृति में 25 वां नवचेतना सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता दो ग्रुप में हुई। सीनियर ग्रुप में 404 एवं जूनियर ग्रुप में 728 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जूनियर ग्रुप में कक्षा पांच से आठ तक तथा सीनियर गु्रप में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतियोगिता को ले सुबह से ही पंजीकरण कराने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ने लगी। पंजीकरण के लिए एक दर्जन से अधिक काउंटर लगाए गए थे। इस आयोजन के अध्यक्ष छोटन राय ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम 22 दिसंबर को घोषित किया गया और इसी दिन चयनित प्रतिभागियों के बीच अन्य मुकाबला होगा।

उन्होंने कहा कि 1994 से संचालित इस प्रतियोगिता के प्रथम विजेता रघुनाथपुर निवासी आइपीएस अधिकारी हरिनारायणाचारी मिश्रा रहे हैं। तब से लेकर अब तक इस प्रतियोगिता के विजेता अलग-अलग क्षेत्रों में देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह, सीबी शुक्ला, संतोष सिंह पिंटू, संतोष सिंह शिक्षक, रमन तिवारी, निरुपमा सिंह, निहारिका निशा, बंटी, रविकांत, उपेंद्र बैठा, शिक्षक श्याम मिश्र, विवेक पांडेय, मृत्युंजय कुमार, संदीप कुमार आदि की भूमिका सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार सिंह ने किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024