परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित दी वेंबले इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को एमएनए गनी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के बीच जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस्लामिया महाविद्यालय के सचिव जफर अहमद गनी ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी एमएनए गनी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा सर्द के मौसम में बेसहारा और गरीब परिवारों के बीच सेवा करने की भावना से कंबल बांटे गए हैं।
जररतमंदों के बीच कंबल बांटना इंसानी फर्ज भी है, इससे अल्लाह की खुशी और मन को सुकून मिलता है, ठंड के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों की स्थिति दयनीय, अनाथ और बेसहारा होती है। जदयू जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह ने कहा कि बहुत सी आंखें शरीर को ढकने के लिए मदद करने वाले का इंतजार कर रही हैं। इसमें सभी को बढ़चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए। इस मौके पर प्रो. मो. तौहीद अंसारी, तारिक जफर गनी साहब, वीरेंद्र कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, जदयू जिला प्रवक्ता कमर साहब, आरिफ जफर गनी, अनवर अली, मुहम्मद जमाल आदि उपस्थित थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…