तरवारा: स्वर्ण व्यवसायी से लूट का प्रयास, भागने के क्रम में बदमाशों का गिरा मोबाइल

ग्रामीणों ने बरामद मोबाइल पुलिस को सौंपा, एक बाइक पर सवार थे तीन बदमाश

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के तरवारा गंडकी नदी स्थित साइफन के समीप शुक्रवार की देर रात तरवारा से घर लौट रहे एक स्वर्ण व्यवसायी को बाइक सवार अज्ञात तीन बदमाशों द्वारा हथियार के बल लूटने का प्रयास किया। स्वर्ण व्यवसायी द्वारा शोर मचाने पर अपने को घिरता देख बदमाश भागने में सफल रहे। इस दौरान बदमाशों का मोबाइल गिर गया जिसे ग्रामीणों ने बरामद कर पुलिस को सौंप दिया।

इस संबंध में पीड़ित व्यवसायी ने थाने में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। स्वर्ण व्यवसायी रुपेश सोनी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम तरवारा बाजार स्थित अपना आभूषण दुकान को बंद कर अपना घर चांचाेपाली जा रहा था तभी अपनी तरवारा गंडकी नदी स्थित साइफन के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और मुझे घेर लिया तथा पेट में पिस्तौल सटाकर बाइक की डिक्की में रखे आभूषण व रुपये का प्रयास करने लगे।

इस पर मैंने शोर मचाना शुरू किया तभी कुछ ग्रामीण घटनास्थल पर आते दिखाई पड़े। ग्रामीणों को आता तथा अपने को घिरते देख सभी बदमाश फरार हो गए। भागने के दौरान एक बदमाश का मोबाइल गिर गया जिसे घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान शीघ्र ही कर ली जाएगी। वहीं बरामद मोबाइल को टेक्निकल सेल में भेज दिया गया ताकि घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गतिविधि की जानकारी मिलने में आसानी होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026