परवेज अख्तर/सिवान: धान अधिप्राप्ति को लेकर डीसीओ निकेश कुमार ने मंगलवार को जिला सहकारिता कार्यालय में बैठक की। बैठक में विभागीय निर्देशों पर बिंदुवार चर्चा करते हुए सभी बीसीओ को तैयारी में जुट जाने को कहा। उन्होंने बताया कि जिले में धान खरीद का अभी लक्ष्य नहीं आया है। खरीफ सत्र 2022-23 में समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी जाएगी। वहीं एक नवंबर से धान की खरीद शुरू होगी।
इसको लेकर वयापक प्रचार प्रसार करने की जरूरत है ताकि अधिक से अधिक किसान पंजीकरण करा सकें। इसके लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। पैक्सों में इलेक्ट्रानिक कांटा, डस्टर, तिरपाल, चबूतरे, बोरा, कर्मचारियों की ट्रेनिंग आदि की व्यवस्था पूरी की जाएगी। रैयत किसान एवं बटाईदार से होगी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2022-23 में धान की सामान्य श्रेणी के लिए 2040 रुपये और ग्रेड-ए के लिए 2060 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य तय किया है। 17 प्रतिशत नमी तक की धान खरीद होगी। बैठक में सभी बीसीओ उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…