परवेज़ अख्तर/सिवान :- विद्युत विभाग ने मैरवा में छापेमारी कर अवैध रूप से विद्युत उपभोग किए जाने को लेकर एक उपभोक्ता पर 98 हजार रुपये का दावा किया है। चोरी की सूचना मिलने पर एक टीम का गठन किया गया। इस संदर्भ में बताते हैं कि मैरवा थाना क्षेत्र के महुआ बारी में उमाशंकर सिंह के घर पर विद्युत विभाग की टीम ने छापेमारी की और किराएदारों को अवैध रूप से बिजली उपभोग करते हुए पाया। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे कनीय अभियंता राजीव कुमार ने इसको लेकर अवैध रूप से विद्युत उपभोग करने के विरुद्ध मैरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को आवेदन दिया है। बताते हैं कि महुआ बारी के उमाशंकर सिंह पर 58512 रुपये विद्युत बकाया होने के कारण विद्युत आपूर्ति रोक दी गई थी, लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि उनके यहां अवैध रूप से विद्युत उपभोग किराएदारों द्वारा किया जा रहा है। कनीय अभियंता ने बताया कि उमाशंकर सिंह द्वारा विद्युत की आपूर्ति अपने किराएदारों को दिया गया था। छापेमारी दल ने अवैध रूप से उपभोग किए गए विद्युत के लिए 35740 रुपये समेत कुल 94252 रुपये का दावा किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…