परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव में बुधवार की शाम में दो पड़ोसियों के बीच भूमि विवाद तथा करकट रखने को ले हुई मारपीट में दो महिला सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा है। घायलों में रहीमुद्दीन मियां के पुत्र मुमताज मियां (55), जुम्मन मियां के पुत्र मो यासीन (60), मो. मोहर्रम मियां की पत्नी रुकसाना खातून (27), मैनुद्दीन के पुत्र जुनैद अख्तर, मो. यासीन मियां की पत्नीलैला खातून, बच्चा मियां के पुत्र अफरोज अली एवं बुलेट अली शामिल हैं। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल जुनैद अख्तर को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिा। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले कीजांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…