Categories: पटना

बिहार के इन इलाकों में आज और कल बारिश….ओले भी गिरेंगे….पटना, गया सहित कई जिलों के लिए अलर्ट

पटना: बिहार में चार दिनों से कनकनी और कोल्ड डे का सितम झेल रहे लोगों को अब बारिश भी झेलनी होगी। शनिवार को प्रदेश में मेघगर्जन के साथ बारिश और ओले गिरने को लेकर मौसम विज्ञान केंद्र पटना की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के दक्षिण पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, अरवल एवं दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय आदि भाग में मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना है। रविवार को भी राज्‍य के कई हिस्‍सों में मौसम बेहद खराब रहेगा।

23 जनवरी को प्रदेश के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व के अलग-अलग भाग में मेघगर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावना है। मौसम विज्ञानी की मानें तो 25 जनवरी से मौसम साफ होने के बाद भी प्रदेश में ठंड की स्थिति बनी रहेगी। प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि के आसार हैं। रात के समय में आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश में इन दिनों हवा का रूख बदला हुआ है। उत्तर बिहार में दक्षिण पूर्व हवा एवं दक्षिण बिहार में उत्तर पछुआ हवा का प्रभाव जारी है। जिस कारण प्रदेश के पारे में भी थोड़े बहुत अंतर देखने को मिल रहा। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र मध्यप्रदेश एवं इसके आसपास बना हुआ है जो समुद्रतल से 0.9 किमी तक फैला हुआ है। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राजधानी पटना के तापमान में शुक्रवार को धूप निकलने के कारण आंशिक वृद्धि देखी गई। गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान जहां 16.8 डिग्री सेल्सियस था वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री की वृद्धि के साथ 21.4 डिग्री दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान में गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को 1.4 डिग्री की वृद्धि के साथ 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024