फुलवरिया नहीं आईं राजश्री यादव, तेजस्वी की पत्नी का इंतजार करते रहे लालू के गांव वाले

गोपालगंज: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव शनिवार अपने गृह जिले गोपालगंज पहुंचे। माना जा रहा था कि तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव भी अपने ससुराल आएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बहू राजश्री यादव के नहीं पहुंचने से जिले के लोग काफी मायूस नजर आएं।

कयास लगाया जा रहा था कि विवाह के लगभग दस माह के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव के साथ अपने गांव फुलवरिया जाएंगे। तेजस्वी के आने की खबर के बाद से ही गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया था। गांव को लोगों को जबसे इसकी सूचना मिली, उनमें भारी उत्साह देखने को मिला। वे तेजस्वी-राजश्री की प्रतीक्षा करने लगे। गांव की महिलाएं राजश्री को देखने के लिए काफी उत्साहित थी।

वहीं दूसरी ओर अपने गृह जिले गोपालगंज पहुंचे सूबे के डिप्टी सीएम ने जिलेवासियों को कई सौगातें दी। तेजस्वी ने विकास कार्यों के लिए जिले को कुल 600 करोड़ रुपए का पैकेज दिया, जिसमें मुख्य रूप से थावे में ही मेडिकल कॉलेज की घोषणा की। तेजस्वी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाने में 35.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि से मॉडल अस्पताल में 100 बेड, 10 आईसीयू बेड व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। आनेवाले दो सालों में मॉडल अस्पताल को और विकसित किया जाएगा।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026