तेजस्वी पहुंचे गोपालगंज, गृह जिले को दे दी मेडिकल कॉलेज समेत करोड़ों की सौगात

गोपालगंज: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शनिवार को अपने गृह जिले गोपालगंज पहुंचे। सूबे के डिप्टी सीएम ने जिलेवासियों को कई सौगातें दी। तेजस्वी ने विकास कार्यों के लिए जिले को कुल 600 करोड़ रुपए का पैकेज दिया, जिसमें मुख्य रूप से थावे में ही मेडिकल कॉलेज की घोषणा की।

थावे दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी ने कहा कि थावे में मेडिकल कॉलज की स्थापना की जाएगी। मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर 500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज खुलने से जिले के लोगों को इलाज की सुविधा मिलेगी। छात्रों का डॉक्टर बनने का सपना साकार होगा।

तेजस्वी ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाने में 35.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस राशि से मॉडल अस्पताल में 100 बेड, 10 आईसीयू बेड व अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। आनेवाले दो सालों में मॉडल अस्पताल को और विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कहा कि सिधवलिया प्रखंड के झझवां में बने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ट्रामा सेंटर का संचालन शुरू किया जाएगा। यहां पर भवन पहले से बनकर तैयार है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026