बड़ी खबर

रमजान के तीसरे जुम्मा की नमाज को उमड़े अकीदतमंद

परवेज अख्तर/सिवान : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों के मस्जिदों में रमजान के तीसरे जुम्मा की नमाज अदा करने को काफी संख्या में अकीदतमंद उमड़ पड़े। सभी मस्जिदें नमाजियों से भरी हुई थी। कई मस्जिदों में जगह कम कम पड़ जाने के कारण मस्जिद के बाहर कालीन बिछाड़कर नमाज अदा की गई। इसको ले मस्जिदों की साफ-सफाई की गई थी। तीसरे जुमा की नमाज अदा करने पहुंचे नमाजियों को संबोधित करते हुए मैरवा मिस्करही मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद शमीम ने रमजान की फजीलत बयान कतते हुए कहा कि रमजान मुबारक का महीना बड़ा रहमत एवं बरकत वाला महीना है। इसमें जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं और शैतानों को कैद कर दिया जाता है। उन्होंने इस महीने में बढ़-चढ़कर नेकी करने और गरीबों की मदद करने की नसीहत की। नमाज अदा कर देश और कौम की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं की गई। जिला मुख्यालय की बड़ी मस्जिद में नमाजियों की संख्या काफी अधिक होने से मस्जिद के बाहर एवं इर्द-गिर्द नमाज अदा करते देखा गया। इसके अलावा दरबार मस्जिद, कचहरी मस्जिद, तेलहट्टा मस्जिद, नवलपुर मस्जिद, एमएम कॉलोनी, मखदुम सराय, श्रीनगर, रामराज्य मोड़, सुरापुर आदि मस्जिदों में काफी नमाजी पहुंचे थे। मैरवा में मिस्करही, लालगंज, मझौली रोड स्थित छोटी मस्जिद, स्टेशन चौक की बड़ी मस्जिद, इंग्लिश कोल्हुआं दरगाह, बरासो, बभनौली, बैकुंठपुर, कैथवली, कविता, बड़गांव, डोमडीह, हरपुर, मस्जिद में रमजान के तीसरे जुम्मा नमाज अदा की गई। वहीं जीरादेई के जामापुर, ठेपहां, छोटका मांझा,विजयीपुर, हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय समेत उसरी, शेखपुरा, सरैयां, खाजेपुर, निजामपुर, सेमरी, रजनपुरा, अरंडा, हुसैनगंज, गोपालपुर, हथौड़ा, चांप, फरीदपुर, हरिहांस, बड़हरिया, लौवान, लकड़ी दरगाह, कुवही, मुर्गिया टोला, चौकी हसन, चाड़ी,

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026