परवेज अख्तर/सिवान : जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के ममउर गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हुए श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ समिति के युवा सदस्यों ने एक हजार पौधरोपण करने का संकल्प लिया है। समिति के अध्यक्ष सह उप मुखिया प्रतिनिधि भरत यादव ने बताया कि मनरेगा योजना या निजी व्यवस्था से ममउर गांव के दोनों तरफ सड़क के किनारे पौधे लगाए जाएंगे। यज्ञाचार्य पंडित नीरज शास्त्री ने कहा कि यज्ञ से संपूर्ण विश्व को लाभ होता है। गांव, शहर एवं देश की सुरक्षा के साथ संपूर्ण सृष्टि की रक्षा के लिए यज्ञ किया जाता है। मौके पर विशाल यादव, अमरजीत यादव, चंदन यादव, उमेश यादव, दिवाकर यादव, अमरनाथ यादव, जयप्रकाश यादव, सन्नी यादव, अनूप यादव, रंजीत यादव, अभिषेक यादव, मिथिलेश यादव, संदीप पांडेय, अमित कुमार चुन्नी, डब्ल्यू, रोहित, ओमप्रकाश, रहुला, अंकित, प्रदीप, गोविंद, रुनझुन, सुनील, सुशील, लालू, मुनमुन, निगम, नीरज, प्रमोद, विनय विकास, गुड्डू समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…