Categories: जिला

रिश्ता हुआ शर्मसार ! बिहार में 7 साल की बेटी को घर में अकेला पाकर पिता ने किया रेप

गया: बिहार में एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पिता और बेटी का रिश्ता शर्मसार हो गया है मामला बिहार के गया जिले का है शनिवार को महिला थाना पुलिस ने 7 साल की बेटी के साथ रेप करने के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, जिले के टिकारी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले आरोपी पिता ने पत्नी के घर में नहीं होने का फायदा उठाते हुए अपनी ही 7 साल की बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि, पीड़िता की मां द्वारा घटना की सूचना पुलिस को देने के बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सामान खरीदने गयी थी माँ

मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम 55 वर्षीय आरोपी धर्मेंद्र राम की पत्नी अपनी बेटी को घर में छोड़ कर कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गयी थी लेकिन उसे रास्ते में याद आया कि वह अपना मोबाइल घर पर ही भूल आयी है। ऐसे में मोबाइल को लेने वापस जब वह अपने घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए।

माँ ने देखा कि उसका पति अपने ही 7 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसके बाद महिला ने महिला थानाध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। इसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस की मानें तो 164 के बयान के लिए कल उसे कोर्ट भेजा जाएगा।

माँ ने की कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग

घटना के संबंध में पीड़िता की माँ ने कहा कि जिसके भरोसे बच्ची को छोड़ कर गयी थी, वही हवसी बन जायेगा यह कभी नहीं सोचा था। ऐसे पापी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। आरोपी ने पिता-बेटी के रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। वहीं, इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी रवि रंजना ने बताया कि कल देर शाम टिकारी से महिला पहुंची थी, जिसने पूरी घटना की जानकारी दी थी। उसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026