परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हरिहांस स्थित सिवान-सिसवन मुख्य पथ एसएच 89 के समीप बीती रात्री दो गुमटीनुमा दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा हजारो रुपये मूल्य की समान का चोरी कर ली गई.इस दौरान दुकानदार एम.एच.नगर थाना क्षेत्र के बबलू अली ने थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को अपना ऑटो इलेक्ट्रिक की दुकान को बंद कर अपने निवास स्थान हसनपुरा को चला गया और शनिवार सुबह 10 बजे अपने दुकान पर आया तो देखा कि मेरा दुकान का ताला टूटा हुआ है और दुकान में रखा सारा सामान जैसे आर्मेचर, होल्डर, हेडलाइट, स्विच, दो दर्जन वायर, सोने लाइट, लाइट कटआउट बल्ब, हॉर्न, कार्बन, सभी तरह के औजार तथा ऑटो इलेक्ट्रॉनिक से सम्बंधित सारा सामान को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है. वहीं दूसरी गुमटी का भी ताला काटकर चोरी किया गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…