परवेज अख्तर/सिवान: सिवान में गुरुवार को आयोजित दिशा की बैठक में महाराजगंज नगर पंचायत की अध्यक्ष शारदा देवी ने नगर पंचायत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से संंबंधित आवेदन देकर इसके समाधान की मांग की है। आवेदन में अध्यक्ष ने कहा है कि महाराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र को जिला परिषद डाक कर टैक्सी, टेंपू आदि सवारी गाड़ियों से टैक्स की वसूली करता है जो नाजायज है। जिला परिषद नपं की जनता के लिए कोई सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराता है। नगर पंचायत क्षेत्र की जनता को जिला परिषद सुविधा उपलब्ध कराए या नगर पंचायत क्षेत्र की वसूली नगर पंचायत को करने दे, ताकि नगर पंचायत की जनता को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराया जा सके।
अध्यक्ष नगर पंचायत के मुख्य सड़क महाराजगंज- दारौंदा सड़क में नाला निर्माण का कार्य अधूरा होने व थाना के पास निर्मित पुलिया का ढलान सही नहीं होने की भी शिकायत की है। वही स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में कर्मियों की कमी को भी अवगत कराई गई। नगर पंचायत की अध्यक्ष ने कहा कि उम्मीद है कि बैठक में शामिल अध्यक्ष व सभी अधिकारी मांग पर गंभीरता से विचार कर समस्या का निदान करेंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…