Categories: पटना

ट्रक ने कार में मार दी हल्की टक्कर….कार में सवार युवकों ने ट्रक चालक को कर लिया अगवा…. पुलिस ने बाद में छुड़ाया….6 गिरफ्तार….

पटना में अपहृत ट्रक ड्राइवर को पटना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। घटना की पूरी जानकारी देते हुए कंकड़बाग थाना प्रभारी ने बताया कि बुधवार की तड़के सुबह थाना को एक ट्रक ड्राइवर के अगवा होने की सूचना मिली। जिसके आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

जहाँ ट्रक के खलासी द्वारा जानकारी मिला की एक स्विफ्ट डिजायर कार में ट्रक की हल्की टक्कर हो गई। जिससे कार में सवार लोगो ने पहले तो ट्रक ड्राइवर को पीटा। फिर जबरन उसे कार में घसीट कर बिठा लिया और NH 30 जीरो माइल की ओर लेकर गए है। जानकारी मिलते ही कंकड़बाग थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ कार का पीछा किया। जिसके बाद NH 30 स्थित टोलप्लाज़ा के पास घेराबंदी कर अपहृत ट्रक ड्राइवर को सही सलामत बचा लिया।

वही कार में ट्रक चालक को अगवा कर ले जा रहे बाकी अपराधियो को भी गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि अपराधियों ने मारपीट करने हुए 15 हजार रूपये देने को कहा नही तो अंजाम भुगतने की बात भी कही थी। फिलहाल पुलिस पकड़ में आये छह अपराधियों को थाना ले आई है। जहां उनके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026