परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के आंदर थाना क्षेत्र के बरवा गांव से चोरी गई बोलेरों की बरामदगी के बाद अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है. बता दें कि 18 नवंबर की रात बरवा गांव में 10 की संख्या में अपराधियों ने सतीश कुमार पाठक के दरवाजे से प्रभु भगत की बोलेरो चोरी कर ली थी. साथ ही चोरों ने गांव के ही रामनिवास पाठक के बरामदे में खड़ी बाइक की भी चोरी का प्रयास कर रहे थे. इसकी भनक मिलते ही गृहस्वामी ने जब शोर मचाना शुरू किया तो अपराधियों ने उनके उपर गोली चला दी थी. हालांकि वे इस घटना में बाल-बाल बच गए थे. ग्रामीणों ने घटना की जानकारी थाने को दी थी.
पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच भी की थी और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन भी दिया था, लेकिन अभी तक किसी भी अपराधी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. स्थानीय जज पाठक, ददन पाठक, रामनिवास पाठक, मनु पाठक, संजय पाठक, नीरज पाठक, राममनोहर पाठक आदि ने बताया कि बरवा गांव के शिक्षक राममनोहर पाठक के घर के चारो तरफ लगे हुए सीसी कैमरे में चार-पांच अपराधी कैद हो चुके हैं. पुलिस द्वारा सीसीटीवी का फुटेज भी निकलवाकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आश्वासन दिया गया, लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा नहीं की जा सकी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि सीसी फुटेज से अपराधियों की पहचान की जा रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…