Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

एसपी को पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी विदाई

एसपी के साथ कार्य करने के अनुभव को साझा किया

परवेज अख्तर/सिवान:- स्थानीय पुलिस केंद्र में शुक्रवार को आयोजित एक भव्य समारोह में निवर्तमान एसपी नवीनचंद्र झा को भावभीनी विदाई दी गयी. इससे पहले एसपी कोठी के बाहर सैकड़ों लोगों ने फूल-माला पहना उन्हे विदाई दी. शहरवासियों के सम्मान से एसपी एनसी झा गदगद हो गये. दोपहर बाद जाते समय नम आंखों से मोतिहारी के लिए विदा हुये. पुलिस केन्द्र में आयोजित समारोह में लोगों ने जिले में उनके दो वर्षों के कार्यकाल की खूब सराहाना की. इससे पहले एसपी के पुलिस केंद्र पहुंचने पर जवानों ने फूलों की बारिश के साथ उनका स्वागत किया. विदाई समारोह में डीएसपी जितेंद्र पांडेय, नवीन मिश्रा, हरीश शर्मा, विपिन शर्मा मौजूद रहे. पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष शाहिद खान, सचिव चंद्रकेश मिश्रा, बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री मनोज कुमार राम ने एसपी के साथ कार्य करने के अनुभव को साझा किया. इस मौके पर जदयू नेता जीशू सिंह, बीजेपी नेता मनोज सिंह, रामाकांत पाठक, व्यवसाई उपेन्द्र तिवारी, पींकू राय, डा राजनदान सिंह, श्रीनिवास यादव, शिक्षाविद् विलास गिरी, मनीष कुमार, टाउन इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, मुफस्सिल इंस्पेक्टर उमेश कुमार, सराय प्रभारी गोपाल पांडे, दरौंदा प्रभारी अनिल सिंह व अन्य थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024