Categories: Jiradei News in Hindi

जीरादेई में बढ़ती महंगाई के खिलाफ राजद कार्यकर्ताओं ने दिया धरना

परवेज अख्तर/सिवान : देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ सोमवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में राजद कार्यकर्ताओं ने हरेंद्र सिंह के नेतृत्व पर धरना प्रदर्शन किया। राजद कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल तथा डीजल के बढ़ते दामो को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। अपने संबोधन में राजद नेता हरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के आमजनता महंगाई से कराह रही है और प्रधानमंत्री चुनावी सभा में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है। महंगाई डायन का रूप ले ली है। उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री बीजेपी के पिछलग्गू हो गए हैं। बढ़ती हुई महंगाई के खिलाफ आजतक मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के खिलाफ नहीं बोला।

राजद नेता ने कहा कि देश सहित बिहार की जनता महंगाई की मार झेलते झेलते आजीज हो गई है। बच्चों की थाली से दाल गायब हो चुके हैं। देश की अर्थव्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है। मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया नागेंद्र सिंह ने कहा कि पेट्रोल तथा डीजल सहित खाद्य पदार्थों पर जिस तरह से महंगाई बढ़ी है। उस से आमलोग काफी परेशान हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री को महंगाई के खिलाफ प्रधान मंत्री से वार्ता करना चाहिए। मौके पर नकुल यादव, हरिशंकर यादव, जयप्रकाश सिंह, मो. कलाम, मो. सलामत, दीपक कुमार, नंदजी यादव, विनोद राम, दिलीप मांझी, रामधनी यादव, देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026