हसनपुरा

सिवान के हसनपुरा में प्राथमिक विद्यालय में चोरी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के एम एच नगर थाना के छोटका टड़ीला स्थित नया प्राथमिक विद्यालय से अज्ञात चोरों ने विद्यालय के दो कमरा के ताला तोड़ उसमें रखे सामान की चोरी कर ली। इस संदर्भ में विद्यालय के प्रधानध्यापिका जयंती कुमारी ने स्थानीय थानाध्यक्ष, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को लिखित आवेदन दी है।

अपने आवेदन में बताई है कि जब हम दिनांक 29 मई को सुबह 10 बजे विद्यालय पहुँची तो देखा कि दो कमरा का ताला टूटा हुआ है। इसके अलावा ईटा का चूल्हा पर खाना पकाया गया है। दीवाल को पूर्ण रूप से गंदा कर दिया गया है। इन सब दृश्य को देखकर मुझे एहसास हुआ कि विद्यालय में बीते 28 मई को इस काम को अंजाम दिया गया है। इन सब दृश्य को देखकर मैं अवाक सी रह गई।

कमरा के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि विद्यालय से संबंधित कुछ रखी हुई वस्तुओं यथा चापाकल का हैंडल, 20 बोरी सीमेंट, 8 पीस चाली, 50 पीस थाली, 2 पीस कटोरा व 2 पीस बाल्टी को चुरा लिया गया है। उसी वक्त मैंने रसोईया विश्वनाथ यादव और फूलबदन देवी को बुलाकर सारी परिस्थितियों से अवगत कराई। साथ ही इस घटना की सूचना बीईओ को मोबाइल के माध्यम से दी। इस मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024