सिवान में सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, चौक-चौराहों से हुआ कूड़े का उठाव

परवेज अख्तर/सिवान: विगत तीन दिनों से जारी नगर परिषद के स्थायी व दैनिक मजदूरी पर कार्यरत सफाई कर्मियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होने के बाद बेपटरी हुई शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने लगी। बता दें कि तीन दिनों से शहर में सफाई व्यवस्था ठप रहने से गली-मोहल्ले से लेकर बाजार व मुख्य सड़क पर जगह-जगह कूड़ा-कचरा का अंबार लग गया था। चौक-चौराहों पर रखे डस्टबिन में रखा कूड़ा-कचरा भर जाने के कारण सड़कों पर फैल रहा था। कूड़ा कचरा से उठ रही सड़ांध से कोरोना संक्रमण काल में लोगों का जीना मुहाल हो गया था। कई मोहल्लों में नाला का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगा था।

इस संबंध में मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गोंड ने बताया कि दस सूत्री मांगों को लेकर तीन दिनों से चल रही हड़ताल गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी राहुल धर दुबे, नगर सभापति सिधु सिंह, उप सभापति प्रियंका देवी व कुछ पार्षदों की मध्यस्थता से समाप्त कर लिया गया है। जिन 25 कर्मियों को कार्यालय के कार्य से हटाकर सफाईकार्य में लगाए जाने से विवाद हुआ था, उन सभी कर्मियों को पुन: कार्यालय के कार्यों में रख लिया गया है। साथ ही ईओ व सभापति द्वारा संयुक्त रूप से स्पष्ट शब्दों में यह कहा गया है कि कर्मचारियों की जायज मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। ईओ द्वारा कर्मचारियों का जीवन बीमा कराते हुए इस संकट काल में सुरक्षा कीट उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। सभापति ने कहा कि कर्मी निष्ठा पूर्वक अपने कार्य का निर्वहन करें। सभी मांगों को पूरा होने पर कर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024