परवेज अख्तर/सिवान :
आप लोगों ने जरूर सुना होगा कि जिस्म दो और जान एक लेकिन आज यह साबित हो गया कि सचमुच जिस्म दो और जान एक होते हैं। आज गुरुवार को गोपालगंज जिले से ऐसी ही एक बड़ी सनसनीखेज घटना सामने उभर कर सामने आई। जहां हथुआ प्रखंड के थाना मीरगंज के एकडंगा बाजार के रहने वाली महिला लीलावती देवी का निधन गुरुवार की दोपहर अचानक हो गया। लाश को काफी तनावपूर्ण स्थिति में निहारते हुए उसके पति सुबाष ने अपनी भी अर्धांगिनी कहे जाने वाली पत्नी के सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पाया और करीब 40 मिनट के अंदर वह भी दम तोड दिया।
दोनों की हुई अचानक मौत से गांव में सनसनी तो फैल गई लेकिन जिस्म दो और जान एक की कहानी चरितार्थ करते हुए दोनों पति पत्नी दुनिया से चल बसे। उधर एक साथ हुई पति-पत्नी की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों ने पति पत्नी की लाश को गुरुवार को करीब 5:00 बजे गांव के बगल श्मशान घाट में ले जाकर एक ही चिता पर लिटा कर पंचतत्व में विलीन कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…