छपरा

बच्चों की दीदी के दूसरी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

छपरा:आम जन के सेवा में सदैव समर्पित रहने वाली समाज सेविका दीदी मधु कुमारी की द्वितीय पुण्य तिथि 25 दिसम्बर पर उनके पैतृक आवास पर समारोह आयोजित कर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। मौके पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता चन्द्रकेतु नारायण सिंह ने तों संचालन मशरक पश्चिमी सरपंच बिनोद प्रसाद ने किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे करणी सेना के जिला अध्यक्ष सरोज कुमार सिंह ने कहा कि नारी सम्मान की रक्षा के लिए लगातार कोशिश व प्रयत्नशील रहकर जागरूक करने वाली नेत्री अब दुनिया में नही है।उनकी कमी हमेशा हमारे बीच रहेंगी, परन्तु उनके गुणों बखान करते क्षेत्र के लोग नही थकते। सबकी प्रिय सबों के दिलो पर राज करने वाली मधु की दूसरी पूण्य तिथि पर क्षेत्र के बुजुर्ग, शिक्षा जगत से जुड़े लोग अपनी संवेदना को पूण्य तिथि पर फूल माला उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिए। जानकारी हो कि बचपन से ही समाज सेवा से मधु जुड़ी रही।

बाद में शिक्षक के पद पर बहाल होने के बाद मशरक कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डेन के पद पर रह बच्चियों को शिक्षा दिलाई। मधु सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। बाद में लखनऊ में इलाज हेतु मशरक से जा रही थी कि छपरा में ही मधु की मृत्यु हो गई थी। मधु काफी होनहार थी। परन्तु उपर वाले को मंजूर नही था। जीवन के अंतिम क्षण वह मशरक के कवलपुरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में वार्डेन थी। क्षेत्र के बच्चों एवं बच्चियों के बीच वह दीदी के नाम से मशहूर थी। मौके पर उच्च विद्यालय मशरक के संस्कृत शिक्षक विजय कृष्ण त्रिपाठी, डॉ श्री निवास,भाजपा अध्यक्ष जमादार राय, टुन्ना बाबा,शिक्षिका मुन्ना कुमारी, डबल्यूएचओ नवीन कुमार सेगर,नवलीन सिंह मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024