Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सरयू के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी, लोगों की बढ़ी परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दक्षिणांचल में प्रवाहित हो रहीं सरयू नदी के जल स्तर में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे तटीय व निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। दरौली में शुक्रवार को सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान .14 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई थीं, जबकि गुरुवार को खतरे के निशान से मात्र एक सेंटीमीटर ऊपर बह रही थी। 24 घंटों में नदी के जलस्तर में .13 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। केंद्रीय जल आयोग के कर्मचारी केपीएन सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों में नदी के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है।

जानकारी है कि दरौली में डेंजर लेवल 60.82 है, जो शुक्रवार को 60.96 सेंटीमीटर पर बह रही है। वहीं सिसवन में बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारी रामनरेश पांडेय ने बताया कि सिसवन में नदी का जलस्तर 57.00 है जो खतरे के निशान से महज 4 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। गुरुवार की शाम तीन बजे 56.61 सेमी. पर बह रही थी। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। इस तरह जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से नदी अगले 4 से 5 घंटे के अंदर लाल निशान को पार कर जाएगी। सरयू में बढ़ते जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में हड़कंप मच गया है।

साथ ही तटीय इलाकों के गांव में भी बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सरयू नदी उफान पर है और ऐसे में तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए संकट बढ़ता जा रहा है। माना जा रहा है कि अगले 24 घंटों तक सरयू का जलस्तर तेजी के साथ बढ़ेगा। इधर प्रशासन ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। सीओ इंद्रवंश राय ने बताया कि नदी के बढ़ते जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारियां की गई हैं। दूसरी तरफ लगातार बारिश के चलते किसानों की भी मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। खेतों में पानी भरने से फसल खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024

सिवान: चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ एक चोर…

August 21, 2024

असांव: दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के छितनपुर गांव में बुधवार को बंटवारे को…

August 21, 2024