भगवानपुर हाट

विद्यालय की चारदीवारी तोड़ घुसा, लाखों की क्षति

परवेज अख्तर/सिवान :जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में रविवार को अनियंत्रित ट्रक बेकाबू होकर एक प्राइवेट स्कूल की चारदीवारी तोड़ स्कूल परिसर में घुस गया। इस घटना में स्कूल के कंप्यूटर लैब को भारी क्षति हुई। स्थानीय लोगों ने कहा कि यह संयोग रहा कि रविवार छुट्टी का दिन था अन्यथा कार्य दिवस के दिन यह घटना होती तो कई छात्र-छात्राओं की जान जा सकती थी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रक रविवार को मोरा की ओर से आ रहा था। ट्रक काफी तेज गति में था। सड़क में मोड़ होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक न्यूएसएचडी कांवेंट स्कूल की चारदीवारी तोड़ते हुए कंप्यूटर लैब में घुस गया। जिससे लाखों रुपये की संपत्ति की क्षति हुई। घटना के बाद ट्रक छोड़ चालक फरार हो गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने घटनास्थल पर पुलिस को भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। विद्यालय के प्राचार्य संदीप पर्वत ने बताया कि कंप्यूटर लैब में छह लैपटॉप,दो डेस्कटॉप, दो सीपीयू, दो यूपीएस और दो मॉनिटर, बेच तथा कुर्सी, चारदीवारी एवं लोहे के गेट को क्षति पहुंची है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026