परवेज अख्तर/सिवान : दरौली-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर टारी गांव के पास मंगलवार की देर रात्रि पुलिस ने शराब लदे कंटेनर को जब्त किया। जब्त किए गए शराब की बाजार में कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की माने तो होली के पूर्व शराब के धंधेबाज इस बड़ी खेप को राजधानी पहुंचाने की फिराक में थे। मामले में ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए गाड़ी के अंदर दो पार्ट में बॉक्स बनाए थे। गाड़ी में जांच दौरान 388 कार्टन (180 एमएल का 18624 बोतल)शराब पाए गए हैं। गिरफ्तार धंधेबाज हरियाणा राज्य का सोनीपत जिले के गोहाना थाना क्षेत्र के मुडलाना गांव का संजीव बताया जा रहा है। पुलिस ने मद्यनिषेध के तहत 38/19 तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात्रि गुप्त सूचना मिली कि एक दस चक्का कंटेनर से शराब की खेप को क्रॉस कराया जा रहा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…