दरौली

जेवर समेत पांच लाख की संपत्ति की चोरी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के महिपलवा गांव में दो घरों में भीषण चोरी का मामला प्रकाश में आया है। दोनों घरों से जेवर, बर्तन समेत पांच लाख की संपत्ति की चोरी की गई है। दोनों घरों के परिजन बाहर रहते हैं। खाली घर देख चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया।चोरी शंकर पांडेय एवं गोविंद पांडेय के घर हुई है। बताया जाता है कि शंकर पांडेय का पूरा परिवार सिल्लीगुड़ी तथा गोविंद पांडेय का परिवार गोरखपुर में रहता है। चोरी की घटना की जानकारी तब हुई जब गोरखपुर से गोविंद पांडेय अपने घर मंगलवार की शाम आए। यहां उन्होंने घर के मुख्य गेट सहित सभी कमरों का ताला टूटा हुआ पाया। इसके बाद जब अपने बगल वाले घर शंकर पांडेय के घर का मुआयना किया तो उनके मुख्य गेट के साथ ही साथ अंदर के सभी कमरे का ताला टूटा पड़ा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026