परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के शहरकोला में बुधवार की अल सुबह एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे जामुन के पेड़ से टकरा कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। इस घटना में कार चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि कार में सवार दो अन्य की हालत गंभीर थी। घटना के बाद जब मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे तो कार में बकरियों को पाया। उन्हें जब बाहर निकाला गया तो एक बकरी को मृत पाया गया। सूचना पर स्थानीय थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मृत चालक और दोनों घायलों को कब्जे में ले कर अस्पताल भिजवाया। मृतक की शिनाख्त पटना जिले के एयरपोर्ट थाने के खाजपुरा मोहल्ला निवासी शहजाद आलम (35) के रूप में हुई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…