Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

इंजीनियर का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान : सिविल इंजीनियर का शव रविवार की शाम चैनपुर में जैसे ही पहुंचा, चारों तरफ चीत्कार मच गया। बताते चलें कि चैनपुर ओपी क्षेत्र के पंच मंदिर स्थित पटेल मोहल्ला निवासी अक्षय कुमार सिंह पटेल के पुत्र शशिकांत पटेल की मौत शुक्रवार की संध्या ड्यूटी से अपने आवास लौटने के क्रम में ट्रक की चपेट में आने से हो गई थी। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंच गए। शनिवार को प्रशासनिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद रविवार को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। वहीं ईं. शशिकांत के अंतिम दर्शन को ले ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं ग्रामीण शोकाकुल परिजन को ढाढ़स बंधाने में जुटे हुए थे। ज्ञात हो कि शशिकांत दिल्ली के भिवाड़ी में सात वर्षों से आरटेक स्ट्रीट प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में एक मैनेजर के पद पर कार्य करते थे। वे शुक्रवार की संध्या अपने ड्यूटी से निकल बाइक से रूम पर लौट रहे थे, तभी भिवाड़ी के यूटीआई थाना क्षेत्र स्थित बाबा मोहनराम मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय यूटीआई थाने की पुलिस ने मृतक के पॉकेट से आइडी कार्ड एवं मोबाइल बरामद की और उसी आधार पर परिजनों को सूचना दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026