Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सात अभियुक्तों को तीन-तीन साल की सजा

परवेज़ अख्तर/सिवान :- अपर जिला न्यायाधीश द्वितीय अवधेश कुमार दुबे की अदालत ने मारपीट से जुड़े मामले में सुनवाई के पश्चात गुरुवार को नामजद नौ अभियुक्तों में से सात को दोषी पाते हुए तीन-तीन साल कारावास दी है। जबकि दो अन्य अभियुक्तों को सबूत के अभाव में रिहा करने का आदेश भी पारित कर दिया। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक तारकेश्वर पटेल से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने भादवि की धारा 325 के अंतर्गत सात अभियुक्तों कौशल किशोर पांडेय,अंजय पांडेय, मंजय पांडेय, रंजय पांडेय, परशुराम पांडेय, धनंजय पांडेय एवं पुरुषोत्तम पांडेय को 3- 3 साल कारावास एवं भादवि की धारा 147 के अंतर्गत उपरोक्त सभी अभियुक्तों को एक साल कारावास दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पचरुखी थाना के पपौर गांव निवासी संजीव कुमार पांडेय एवं कौशल किशोर पांडेय के बीच रास्ते को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष द्वारा 11 नवंबर 2002 को पुनः अतिक्रमण किए जाने का विरोध करने पर उपरोक्त अभियुक्तों ने संजीव कुमार पांडेय को गंभीर रूप से मारकर घायल कर दिया।संजीव कुमार पांडेय के बयान पर पचरुखी थाने में उपरोक्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में बचाव की ओर से अधिवक्ता शंभू सिंह ने बहस किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025